राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल-गोयल
01-Jul-2023 08:25 PM 4300
भरतपुर 01 जुलाई (संवाददाता) केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल एवं उसके शासन में घोटालों की खबरे आम होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पहचान भ्रष्टाचार से है और वह अस्थिर सरकार है। श्री गोयल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भरतपुर में प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार किया गया। पांच हजार करोड़ का घोटाला आईटीओ डिपार्टमेंट ने फर्जी टेंडर के जरिए किया वहीं मिड डे मिल जिसमें केंद्र सरकार पैसे भेजती है लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार ही नजर आ रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^