राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को शहर के पर्यटन सूची में शामिल करने के निर्देश
29-Dec-2023 07:03 PM 2648
जयपुर, 29 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए इसे शहर के पर्यटन सूची में शामिल कराया जाने के निर्देश दिए है ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक भी इसे देख सके। श्री देवनानी शुक्रवार को इस संग्रहालय और कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का अवलोकन कर रहे थे। इस मौके उन्होंने संग्रहालय में मॉडल्स को देखा। संग्रहालय मे दृश्य-श्रव्य माध्यम से किये जा रहे प्रदर्शनों को भी देखा। उन्होंने कहा कि संग्रहालय आमजन के लिए उपयोगी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संग्रहालय को शहर के पर्यटन सूची में शामिल कराया जाए ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक भी इसे देखने आ सके। उन्होंने क्लब की जानकारी के संबंध में फोल्डर प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^