राजग के 27 सांसद सियासी रणभूमि में फिर से जौहर दिखाने को बेताब
14-Apr-2024 01:04 PM 1270
पटना, 14 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 27 वर्तमान सांसद इस बार के चुनाव में सियासी रणभूमि में अपना जौहर दिखाने के लिये बेताब हैं। वर्ष 2019 में राजग में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 सीट, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने 17 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने छह सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने 17, जदयू ने 16 और लोजपा ने 06 सीट पर जीत हासिल की थी। राजग प्रत्याशी ने बिहार में 40 में से 39 सीट अपने नाम कर ली, केवल एक सीट किशनगंज में कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मंत्री मोहम्मद हुसैन आजाद के पुत्र डा. मोहम्मद जावेद ने जदयू उम्मीदवार मोहम्मद अशरफ को पराजित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^