राजधानी में ‘मॉर्डन म्यूरल्स’ की आठ दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
19-Oct-2023 11:05 PM 7707
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (संवाददाता) हिंदू पौराणिक कथाओं के चुनिंदा कथानकों और उनसे संबंधित आकृतियों की एक नया रूप में प्रस्तुत करती हुई हैदराबाद की चित्रकार अर्पिता रेड्डी की तूलिका से उभरे आधुनिक भित्ति-चित्रों की एक प्रदर्शनी-‘विश्वात्मा’ का राजधानी में आयोजन किया गया है। इंडिया गेट गोल चक्कर के समीप बीकानेर हाउस में लगी इस इस आठ दिवसीय प्रदर्शनी के मुख्य रूप से तीन खंड हैं जिनमें कुल 50 से अधिक कृतियां देश की पौराणिक कथाओं के महत्व और श्रेष्ठता से परिचय कराती है। इसके पहले खंड में ‘नामम’ शीर्षक के तहत अर्पिता की 16 पेंटिंग रखी गयी हैं जिनमें वैष्णव तिलक को विभिन्न रंगों में दर्शाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^