राजद का भाजपा पर तीखा हमला, कहा - ग्रैंड फादर ऑफ क्राइम
08-Jun-2025 06:36 PM 1251
भागलपुर, 08 जून(संवाददाता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार की विधि व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) "ग्रैंड फादर ऑफ क्राइम" है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा "ग्रैंड फादर ऑफ क्राइम" है। बिहार में अपराधियों का राज कायम है। राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुका है। अपराधियों के मन से शासन प्रशासन का खौफ खत्म हो चुका है, जिसके कारण दिनदहाड़े अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बढ़ते अपराध पर बोलने में सत्तापक्ष के नेताओं के मुंह में दही क्यों जम जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^