राहुल ने मिथुन नाई को भेजा सैलून का सामान
13-Sep-2024 08:56 PM 5814
रायबरेली 13 सितम्बर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लालगंज में एक नाई को सैलून का सामान भेजा है। यह वही नाई है जहां श्री गांधी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दाढ़ी और बाल कटवाए थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लालगंज के एक नाई 'मिथुन' को सैलून से सम्बंधित सामान भिजवाए है। सामान पाकर मिथुन बेहद खुश हुआ है। भेजे गए सामान की किट में एक शैम्पू चेयर, दो हेयर कटिंग चेयर के साथ एक इन्वर्टर बैटरी आदि शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^