राहुल की जीभ काटने के लिए शिवसेना विधायक ने की इनाम देने की घोषणा
16-Sep-2024 09:30 PM 5732
मुंबई 16 सितंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र में शिवसेना (एकनाथ शिंदे समूह) विधायक संजय गायकवाड़ ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जीभ काटने के लिए 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करके राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने श्री गायकवाड़ के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की मांग की। श्री गायकवाड़ ने कहा कि श्री गांधी पिछड़े आदिवासियों और अन्य के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं और इसलिए वे इसे खत्म करने की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^