राहुल का 'खटाखट' मॉडल कर्नाटक में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है: भाजपा
11-Apr-2025 09:52 PM 2554
नयी दिल्ली 11 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रचारित शासन के 'खटाखट' मॉडल को सबसे खतरनाक राजनीतिक प्रयोग करार देते हुए आरोप लगाया कि इसने कर्नाटक को भ्रष्टाचार के अभूतपूर्व संकट में डाल दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्युष कांत ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बहुचर्चित 'कर्नाटक मॉडल', जिसे श्री राहुल गांधी भारत के लिए शासन का खाका बताते हैं, तेजी से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, संस्थागत पक्षपात और विकास में ठहराव का प्रतीक बन रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह ‘खटाखट’ मॉडल स्वच्छ प्रशासन देने नहीं , बल्कि जनता के पैसे की लूट के बारे में है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक भ्रष्टाचार में नंबर एक बन गया है और अब केवल विपक्ष ही उंगली नहीं उठा रहा है बल्कि मुख्यमंत्री के अपने आर्थिक सलाहकार और मौजूदा कांग्रेस विधायकों ने भी खुले तौर पर स्वीकार किया है कि कर्नाटक देश का सबसे भ्रष्ट राज्य बन गया है। ये आरोप गुमनाम नहीं हैं - ये रिकॉर्ड पर हैं और आधिकारिक बैठकों में बोले गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^