राहुल गांधी शनिवार को हरिद्वार, रुद्रपुर में करेंगे वर्चुअल रैलियां
04-Feb-2022 11:48 PM 8407
देहरादून, 04 फरवरी (AGENCY) उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिये शनिवार को भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कुमायूं मण्डल के उधमसिंह नगर एवं गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जनपद में चुनावी वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने शुक्रवार को बताया कि श्री गांधी उधमसिंह नगर के किच्छा मण्डी में किसान सम्मान रैली को संबोधित करेंगे तथा हरिद्वार में जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों को प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल प्रदर्शित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद कांग्रेस नेता श्री राहुल सायं 16.45 बजे हरिद्वार में गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^