राहुल गांधी को राष्ट्रीय चरित्र, राष्ट्र भक्ति, राष्ट्र सम्मान सीखने की जरूरत: राठौड़
11-Sep-2024 10:33 PM 1889
जयपुर 11 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की घोर निंदा करते हुये कहा है कि उन्हें राष्ट्रीय चरित्र, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सम्मान सीखने की जरूरत है। श्री राठौड़ ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि लोक सभा में विपक्ष के नेता विदेश में जाकर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का षडयंत्र रच रहे हैं। यह घोर निंदनीय है। भारत का नागरिक विदेश में जाकर ऐसा कृत्य नहीं कर सकता, देश का एक राष्ट्रभक्त नागरिक ऐसा कार्य नहीं करता, लेकिन श्री गांधी की भाषा खालिस्तान समर्थकों की भाषा जैसी लग रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^