राहुल गांधी की यात्रा पर हमला के विरोध में राजस्थान कांग्रेस का मौन सत्याग्रह
22-Jan-2024 11:04 PM 9232
जयपुर, 22 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान में कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हमला करने को लेकर मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह कर विरोध-प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इसे लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर महात्मा गांधी की प्रतिमा या उनकी तस्वीर के समक्ष पूर्वाह्न ग्यारह बजे से अपराह्न दो बजे तक मौन सत्याग्रह का आयोजन कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^