राेहित ने विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बनाये कई रिकार्ड
11-Oct-2023 09:59 PM 6286
नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज यहां आईसीसी विश्वकप के नौवें एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले अफगानिस्तान के खिलाफ शतक के साथ ही कई रिकार्ड बनाये हैं। आज यहां अरूण जेटली स्टेडियम में खेले मुकाबले में रोहित के शतक लगाने के साथ ही इतिहास रचते हुए एकदिवसीय विश्वकप में सबसे ज्यादा सात शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर छह शतकों के रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित ने 62 गेंदों शतक बनाया। इसके साथ ही वह विश्वकप मैचों में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित डेविड वॉर्नर के साथ ही विश्वकप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित और डेविड वॉर्नर ने 19 पारियों में हजार रन बनाए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^