प्यार काहे बनाया राम ने में नजर आयेगी अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी
21-Jul-2022 06:13 PM 7325
मुंबई, 21 जुलाई (AGENCY) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी म्यूजिकल फिल्म प्यार काहे बनाया राम ने में नजर आयेगी । यू.9 फिल्म्स एंटरटेनमेंट और माँ बी.के. फ़िल्म एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित भोजपुरी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। इस फिल्म में अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी नजर आयेगी। इस फिल्म के निर्माता अमित कुमार सिंह और संयोग कुमार हैं जबकि निर्देशक राजीव मिश्रा हैं। फिल्म निर्माता अमित कुमार सिंह और संयोग कुमार ने बताया कि प्यार काहे बनाया राम ने अश्लीलता से परे एक प्यारी सी लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है, जिसे सभी दर्शक बेहद पसंद करेंगे। अंजना सिंह ने बताया कि हमने और हमारी मेहनतकश टीम ने प्यार काहे बनाया राम को अद्भुत फ़िल्म बनाने की कोशिश की है। वहीं राकेश मिश्रा और अविनाश शाही भी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम को अपने करियर की बेहतरीन फ़िल्म मानते हैं और उन्हें यकीन है कि यह फ़िल्म सिनेमाघरों में बढ़िया कलेक्शन करेगी। गौरतलब है कि फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने में अंजना सिंह, राकेश मिश्रा,अविनाश शाही,विनय बिहारी,पायल बंसल,संजय पांडे,देव सिंह,आर.के.बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह ,जयंत सिंह की अहम भूमिकायें है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^