पुस्तक पाठक संगम में हुई उपन्यास “सुगंधा” पर चर्चा
14-Sep-2024 12:23 AM 3698
जयपुर 13 सितंबर (वार्ता ) केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर विश्व संवाद केन्द्र और हिन्दी विभाग की ओर से शुक्रवार को यहां पुस्तक पाठक संगम और लेखक के साथ संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा उपन्यासकार मुरारी गुप्ता के चर्चित उपन्यास “सुगंधा: एक सिने सुंदरी की त्रासद कथा” पर लेखक के साथ संवाद का आयोजन हुआ। श्री गुप्ता ने उपन्यास पर चर्चा करते हुए उपन्यास की भूमिका के बारे बात की। गौरतलब है कि हिन्दी सिनेमा की एक ख्यात अभिनेत्री के जीवन को आधार बनाकर लिखा गया उपन्यास “सुगंधा” अपनी विषय सामग्री और लेखन शैली के कारण युवाओं में काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^