पुष्पक की सफल लैंडिंग पर मोहन ने दी बधाई
23-Jun-2024 08:16 PM 7164
भोपाल, 23 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल” पुष्पक की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएँ दी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए देशवासियों को भी बधाई दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^