पुष्पा इम्पॉसिबल के आगामी एपिसोड में दर्शकों को रोमांचक सफर देखने को मिलेगा : गौरव चोपड़ा
25-May-2025 05:28 PM 7524
मुंबई, 25 मई (संवाददाता) टीवी के जानेमाने अभिनेता गौरव चोपड़ा ने बताया कि सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल के आगामी एपिसोड में दर्शकों को रोमांचक सफर देखने को मिलेगाद्यसोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल के आगामी एपिसोड्स में पुष्पा एक चपरासी घनश्याम (मुकुल श्रीवास्तव) के लिए लड़ाई लड़ने का फैसला करती है, जिसे पिछले 10 वर्षों की सेवा का कोई प्रमाण न होने के कारण पेंशन नहीं दी जा रही है। जब वह उसके साथ कंपनी जाती है, तो उन्हें बेरुखी से बाहर निकाल दिया जाता है। लेकिन पुष्पा हार नहीं मानती। वह अपने हुलिए को बदलकर दोबारा ऑफिस जाती है, इस उम्मीद में कि शायद इस बार उसे गंभीरता से लिया जाए। फिर भी मैनेजर साफ़ मना कर देता है और कहता है कि घनश्याम की नौकरी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बाद में जब पुष्पा कॉलेज की कैंटीन में बैठी होती है, तो वह जिज्ञासावश प्रोफेसर राजवीर शास्त्री की लॉ क्लास में चली जाती है। वहां शास्त्री कहते हैं कि सबूत केवल दस्तावेजों से नहीं होते, घटनाएँ और परिस्थितियाँ भी साक्ष्य हो सकती हैंऔर यही बात पुष्पा के मन में घर कर जाती है। प्रोफेसर राजवीर की भूमिका निभा रहे गौरव चोपड़ा ने कहा, प्रोफेसर राजवीर के रूप में मेरा मानना है कि न्याय केवल कागज़ों में नहीं होता।यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कोई सच्चाई को किस तरह पेश करता है। पुष्पा का अपारंपरिक दृष्टिकोण राजवीर की ठोस सोच को चुनौती देता है और यहीं से कहानी रोचक बनती है। यह केवल एक कानूनी लड़ाई नहीं है, यह विचारधाराओं, बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प की टक्कर है। दर्शकों को एक रोमांचक सफर देखने को मिलेगा, जहाँ पुष्पा सही के लिए खड़ी होती है और राजवीर जैसे इंसान को भी चौंका देती है।पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^