पुष्पा: द राइज़ 22 नवंबर को हिंदी में होगी री-रिलीज़
20-Nov-2024 03:35 PM 4741
मुंबई, 20 नवंबर (संवाददाता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज़ 22 नवंबर को हिंदी में री-रिलीज़ होगी।वर्ष 2021 में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज के मेकर्स ने बताया है कि इस फिल्म को 22 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।अल्लू अर्जुन का एक छोटा सा वीडियो, जहां वो आइकॉनिक पुष्पा राज के अंदाज़ में दिख रहे हैं, सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।यह घोषणा पटना के गांधी मैदान में पुष्पा 2: द रूल के ट्रेलर के ग्रैंड लॉन्च के बाद की गई है। इस शानदार इवेंट में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी मौजूद थे, और इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जा रहा है।पुष्पा: द राइज़ का सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है, और इसने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। पुष्पा: द राइज़ के सिनेमाघरों में वापस आने के साथ, दर्शक उस जबरदस्त ड्रामा, एक्शन और यादगार डायलॉग्स को एंजॉय कर सकेंगे, जिसने इसे एक कल्चरल हिट बना दिया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।पुष्पा 2: द रूल 05 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^