पुष्कर धाम सभी वर्गाेें के लिए आस्था का केन्द्र-गहलोत
01-Nov-2022 10:46 PM 1446
अजमेर, 01 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक ने आज अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का उद्घाटन किया और कहा कि पुष्कर धाम सभी वर्गाें की आस्था का केन्द्र है जहां सभी जाति और धर्माें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्री गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला-2022 के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुष्कर मेलेे में वृहद स्तर पर उत्कृष्ट एवं भव्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के माध्यम से एक नई शुरूआत की गई है। पुष्कर का मेला पूरी दुनिया में विख्यात है। आजादी के बाद पुष्कर तीर्थ में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला है। यहां शानदार व्यवस्थाओं के साथ उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए आयोजन से जुड़े सभी विभाग तथा पुरोहित समाज बधाई के पात्र हैं। पुष्कर धाम के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^