पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगी मुर्मु
02-Apr-2025 08:16 PM 4539
नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7-10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगी। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्रीमती मुर्मु पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर 7-8 अप्रैल तक पुर्तगाल की यात्रा करेंगी। यह यात्रा 27 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है तथा भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की फिर से स्थापना के 50 साल मना रहे हैं। पिछली बार 1998 में राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने पुर्तगाल की राजकीय यात्रा की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^