कद्दू के वजन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
20-Oct-2021 04:56 PM 6414
नई दिल्ली। कहते हैं कि अगर आप में कुछ करने का जुनून है तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही जुनून दिखाया है अमेरिका के ओहायो में टॉड और डोना स्किनर नाम के दो किसानों ने। उन्होंने अपने खेत में 981 किलोग्राम का हरा कद्दू उपजाकर विश्व रिकॉर्ड बना डाला है। ओहायो के किसानों की जोड़ी पिछले 30 साल से खेत में कद्दू उगा रही है। वह हमेशा इस कोशिश में रहते थे कि बड़े से बड़े कद्दू उनके खेत में पैदा हो सकें, हालांकि इस साल उनकी कोशिश कामयाब हो गई और उन्होंने 2164 पाउंड यानि करीब 1000 किलोग्राम के हरे कद्दू को उगा लिया। डबलिन में चल रही सब्जी प्रतियोगिता में उन्होंने जब अपना उगाया कद्दू प्रदर्शित किया, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। दोनों किसान अपनी सफलता पर काफी खुश हैं। Pumpkin weight..///..pumpkin-weight-set-a-world-record-324111
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^