पुड्डुचेरी में पर्यटन विकास के लिए 148 करोड़ रूपयों का आवंटन : रेड्डी
13-Dec-2022 08:13 PM 3544
पुड्डुचेरी 13 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत पुड्डुचेरी में पर्यटन के विकास के लिए केंद्र ने 148 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया है। श्री रेड्डी ने ‘स्वदेशी दर्शन योजना’ के तहत पुडुचेरी पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित पारंपरिक पर्यटन, समुद्र तट पर्यटन और आध्यात्मिक पर्यटन के विकास के लिए चार परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहा,“पुड्डुचेरी एक आध्यात्मिक गंतव्य है। आध्यात्मिक पर्यटन में उत्कृष्टता के रूप में, स्वास्थ्य पर्यटन और शैक्षिक निवेश विकसित करने की संभावना है।” केंद्रीय मंत्री ने पुनर्निर्मित और विद्युतीकृत आई मंडपम,ब्लू फ्लैग प्रमाणित ईडन बीच, तिरुकांची अरुलमिकु गंगई वराह नाथेश्वर मंदिर के भक्तों के लिए सुविधाओं, नदी के किनारे फुटपाथ और तिरुनल्लारु आध्यात्मिक पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने पुड्डुचेरी बिजनेस महोत्सव 2022-23 के प्रचार लोगो का भी अनावरण किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रादेशिक सरकार से आतिथ्य उद्योग और सेवा के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,“हम दुनिया को यह अहसास करा रहे हैं कि भारत वर्ष के सभी 365 दिन घूमने के लिए आदर्श देश है। पर्यटन आर्थिक विकास में अहम योगदान देता है।” श्री रेड्डी ने कहा कि पर्यटन उद्योग सकल घरेलू उत्पाद और विदेशी मुद्रा अर्जित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यटन उद्योग में 10 लाख रुपये का निवेश होता है तो इससे कम से कम 80 लोगों को रोज़गार मिलता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर्यटन विकास पर अतिरिक्त ध्यान दे रही है। पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल डॉ.तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पुड्डुचेरी जल्द ही सबसे अच्छा पुडुचेरी बन जाएगा। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अपने भाषण में कहा कि पर्यटन उद्याेग में निजी भागीदारी पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार निजी निवेशकों को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^