प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का देवी गीत 'चल ए सखी आरती उतारे' रिलीज
20-Sep-2024 02:32 PM 3863
मुंबई, 20 सितंबर (संवाददाता) गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का देवी गीत 'चल ए सखी आरती उतारे' रिलीज हो गया है।माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह का भक्ति गीत 'चल ए सखी आरती उतारे' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी सहेलियों के साथ माता रानी के आगमन से हर्षित हो उठी हैं।माही श्रीवास्तव ने देवी गीत 'चल ए सखी आरती उतारे' को लेकर कहा कि ‘मैं माता रानी की अनन्य भक्त हूं। इसलिए हर साल माता रानी के लिए गीत ले कर आती हूं। दुर्गा पूजा हमारे धर्म में एक महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहार हैं। यह आध्यात्मिकता, सामाजिकता और सांस्कृतिकता का महान उत्सव है जो माता दुर्गा की पूजा और आराधना के माध्यम से मनाया जाता है। माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार माता दुर्गा की प्रतिष्ठा, शक्ति और सामरिक महत्व का प्रतीक है। इस देवीगीत को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमने अभी से लोगों के बीच देवी गीतों की शुरूआत कर दी है। जिससे दर्शक नवरात्रि से पहले ही देवी माँ की भक्ति में लीन होकर झूम उठे। वही इस गाने को प्रियंका सिंह गाकर इसके साथ पूरा न्याय किया है। उनकी आवाज गाने में चार चांद लगा रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत 'चल ए सखी आरती उतारे' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रियंका सिंह ने भक्ति भाव में गाया है। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^