प्रियंका को लेकर बिधूड़ी का बयान समूची नारी जाति का अपमानः कांग्रेस
05-Jan-2025 08:44 PM 1305
नयी दिल्ली, 5 जनवरी (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लेकर की गयी टिप्पणी के लिए पूर्व सांसद एवं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की आलोचना की है और उनकी टिप्पणी को समूची नारी जाति का अपमान करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और पार्टी के दिल्ली के प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने रविवार को संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि श्रीमती वाड्रा नारी सशक्तिकरण की मुखर आवाज़ है और उनके संदर्भ में जो बेहद अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया हैं, वह घोर निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि श्री बिधूड़ी का यह वक्तव्य भाजपा की महिलाओं के प्रति निकृष्ट सोच का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग करती है कि अगर उनकी पार्टी और नेताओ के मन में महिलाओं के प्रति तनिक भी आदर है, तो श्री बिधूड़ी सार्वजनिक रुप से मांगी मांगे, ताकि महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा की जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^