प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में पूरा किया अपना बॉलीवुड सपना
16-Oct-2024 10:31 AM 1713
मुंबई, 16 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में अपना बॉलीवुड सपना पूरा कर लिया है।प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर बताया कि उन्होंने बर्फ में रोमांटिक तरीके से घूमने का अपना बॉलीवुड सपना पूरा किया है।प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो मे प्रियंका को बर्फ से ढ़की जमीन पर खुशी से घूमते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘क्रेन्स मोंटाना, एल्प्स, स्विट्जरलैंड में अपने बॉलीवुड सपनों को साकार करते हुए।’ प्रियंका चोपड़ा ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और ‘द ब्लफ’ में काम करती नजर आएंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^