प्रियंका 21 जुलाई को ग्वालियर में जनसभा लेंगी
19-Jul-2023 06:30 PM 9692
ग्वालियर, 19 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को यहां 'जन आक्राेश रैली' को संबोधित करेंगी, जिसके लिए पार्टी की ओर से तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्रीमती वाड्रा 21 जुलाई को सुबह यहां पहुंचने के बाद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वे मेला मैदान पर 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करेंगी। इस सभा में ग्वालियर चंबल अंचल के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी नेता और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^