कैदी फरार खरगोन में मर्डर केस में बंद था, इलाज के लिए लाया गया था MY अस्पताल
13-Nov-2021 01:13 PM 2883
खरगोन से इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया कैदी हथकड़ी सहित भाग निकला। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस को अब तक कैदी का अता-पता नहीं चल सका है। मामले में खरगोन एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार कैदी जाम सिंह भील निवासी मंडलेश्वर (खरगोन) हत्या के मामले में सजायाफ्ता था। वह मंडलेश्वर जेल में ही बंद था। तबियत बिगड़ने पर उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह लाया गया था। कैदी अस्पताल में रूम नंबर 23 में था। दोपहर तक डॉक्टर ने कैदी की तबीयत सुधार होने की बात कही और उसका डिस्चार्ज सर्टिफिकेट बनाया जा रहा था। वार्ड में काफी भीड़भाड़ थी, इसी का फायदा उठाकर वह सिपाही जगदीश को चकमा देकर भाग निकला। सिपाही जगदीश ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। SP खरगोन ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। police..///..prisoner-absconding-was-lodged-in-a-murder-case-in-khargone-was-brought-for-treatment-to-my-hospital-327958
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^