प्रीति राय और उजाला यादव का देवी गीत 'लहरता माई के चुनरिया' रिलीज
04-Oct-2024 02:42 PM 8697
मुंबई, 04 अक्टूबर (संवाददाता) गायिका प्रीति राय और अभिनेत्री उजाला यादव का देवी गीत 'लहरता माई के चुनरिया' रिलीज हो गया है।देवीगीत 'लहरता माई के चुनरिया' को प्रीति राय ने भक्तिभाव में डूबकर गाया है।इस देवीगीत के वीडियो में उजाला यादव माता की भक्ति में डूबी नाचती, झूमती, गाती हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी सहेलियों के साथ नाचते झूमते माता रानी का गुणगान कर रही हैं। इस देवीगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत 'लहरता माई के चुनरिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के गीतकार मुकेश मिश्रा हैं, जबकि संगीतकार छोटू रावत है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^