प्री-क्वार्टरफाइनल में निखत, मनीषा
19-Mar-2023 07:28 PM 8889
नयी दिल्ली, 19 मार्च (संवाददाता) गत विश्व चैंपियन निखत ज़रीन और मनीषा मौन ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रविवार को अपने-अपने मुकाबले सर्वसम्मति से जीतकर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। गैर-वरीयता प्राप्त निखत ने 50 किग्रा वर्ग के शीर्ष 32 मुकाबले में अफ्रीकी चैंपियन रुमैसा बोउलम को 5-0 से परास्त किया। विश्व चैंपियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता मनीषा (57 किग्रा) ने भी ऑस्ट्रेलिया की टीना रहीमी के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^