प्रत्येक विभाग अपनी कार्य प्रणाली में करें नवाचार का प्रयोगः योगी
29-Aug-2024 11:52 PM 2396
कानपुर, 29 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग को भ्रष्ट कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुये कहा कि हर विभाग को अपनी कार्य प्रणाली मे नवाचार का प्रयोग करना चाहिये। गुरुवार को कानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद योगी ने यहां के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की प्रगति से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया गया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान कराने एवं शासन स्तर पर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के माध्यम से निवारण करने के निर्देश दिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^