प्रत्यक्ष कर संग्रह 20 प्रतिशत बढ़ा
11-Jan-2023 11:11 PM 4833
नयी दिल्ली 11 जनवरी (संवाददाता) चालू वित्त वर्ष में 10 जनवरी 2023 तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.31 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान संग्रहित शुद्ध कर संग्रह की तुलना मं 19.55 प्रतिशत अधिक है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 10 जनवरी 2023 तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.71लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में संग्रहित कर की तुलना में 24.58 प्रतिशत अधिक है। अब तक संग्रहित प्रत्यक्ष कर चालू वित्त वर्ष में बजट अनुमान का 86.68 प्रतिशत है। अब कार्पोरेट कर संग्रह 19.72 प्रतिशत और व्यक्तिकर आयकर संग्रह 30.46 प्रतिशत बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से 10 जनवरी 2023 तक कुल 2.40 लाख करोड़ रुपये का रिफंड किया गया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में किये गये रिफंड की तुलना में 58.74 प्रतिशत अधिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^