प्रशासनिक परिषद ने औद्योगिक भूमि आवंटन नीति 2021-30 में संशोधन किया
27-Jul-2024 05:32 PM 7695
श्रीनगर, 26 जुलाई (संवाददाता) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में यहां हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में जम्मू-कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीति 2021-30 में संशोधन को मंजूरी दे दी गई। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उद्योग और वाणिज्य विभाग ने मौजूदा नीति के अद्यतनीकरण में प्रभावशीलता के लिए हितधारकों के विचारों और टिप्पणियों को शामिल किया है। फीडबैक के आधार पर भूमि आवंटन में प्रक्रियाओं को सरल बनाने और दक्षता प्रदान करने की दृष्टि से मौजूदा नीति के विभिन्न खंडों को स्पष्ट करने के लिए संशोधन शामिल किए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^