प्रशासन ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमेे की नमाज की अनुमति देने पर कर रही है विचार
28-Feb-2022 08:00 PM 2565
श्रीनगर 28 फरवरी (AGENCY) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सरकार ऐतिहासिक जामिया मस्जिद पर अगले सप्ताह से सामूहिक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दे सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने 30 हफ्तों से जामिया मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिससे इस पाबंदी पर काफी आलोचना हो रही है। एक अधिकारियों ने कहा, “हम अगले सप्ताह से सामूहिक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दे सकते हैं।” इससे पहले पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुराने शहर में स्थित जामिया मस्जिद के दौरे के समय नमाज की अनुमति देने की व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान श्रीनगर की जामिया मस्जिद की देखभाल करने वाले धार्मिक निकाय के सदस्य अंजुमन औकाफ जामिया भी शीर्ष अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने से पहले भी ऐतिहासिक मस्जिद वाला यह क्षेत्र विरोध और झड़पों का केंद्र हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^