प्रधानमंत्री ने नव दम्पत्ति अनंत राधिका को दिया आशीर्वाद
14-Jul-2024 09:44 AM 6993
मुंबई,13जुलाई (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह मे शामिल हुये और नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री मुंबई के बीकेसी स्थित जियो कन्वेशन सेन्टर पहुंचे जहां ‘शुभ आशीर्वाद’ कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नव विवाहित जोड़े अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट ने श्री मोदी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पार्श्व में चल रहे भक्ति संगीत कार्यक्रम की गरिमा बढा रहा था। श्री मोदी नव दम्पत्ति को आशीर्वाद देने के बाद वहां मंच पर विराजमान द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योर्तिपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास पहुंचे और उनका सम्मान प्रकट किया। श्री मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^