प्रधानमंत्री ने बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा को उनकी जयंती पर किया याद
31-Mar-2023 11:59 PM 1503
नयी दिल्ली 31 मार्च (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा कि बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा का जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि केन्द्र और असम सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और अद्भुत बोडो लोगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट थ्रेड के जवाब में कहा, “बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा का जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित था। उनकी जयंती पर उनको नमन। भारत सरकार और असम सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और अद्भुत बोडो लोगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^