प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में रोड शो किया, बड़ी संख्या में लोग जुटे, मोदी -मोदी के नारे लगे
10-Nov-2024 07:35 PM 1723
रांची,10 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम को राजधानी रांची में एक मेगा रोड शो किया। श्री मोदी के रोड शो बड़ी संख्या में भीड़ जुटी।लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। श्री मोदी ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। लोग श्री मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी खुले वाहन में सवार होकर मेगा रोड शो के लिए निकले थे। उनके साथ रांची से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से डॉक्टर जीतू चरण राम, खजरी से रामकुमार पाहन,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ साथ थे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। श्री मोदी के रोड शो को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर इस रोड शो के दौरान 17 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी समेत 4 हजार जवानों की तैनाती की गई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^