प्रदेश भर में भव्य तरीके से हुआ मिशन शक्ति 4़ 0 चरण का शुभारंभ
14-Oct-2023 08:04 PM 3064
लखनऊ 14 अक्टूबर (संवाददाता) शारदीय नवरात्र के एक दिन पहले शनिवार को प्रदेशभर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति, सम्मान और स्वावलंबन की प्रतीक तीन मातृशक्तियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के शुभारम्भ के अवसर पर इसरो की महिला वैज्ञानिक रितु कारिधन श्रीवास्तव, असम की पद्मश्री पुरस्कार विजेता हेमो प्रोवा सूतिया तथा एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा को सम्मानित किया। मिशन शक्ति पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^