प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म 'चिंटू की दुल्हनिया' का फर्स्ट लुक रिलीज
09-Aug-2024 01:16 PM 1668
मुंबई, 09 अगस्त (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली फिल्म 'चिंटू की दुल्हनिया' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'चिंटू की दुल्हनिया' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक चन्दन सिंह ने बताया की भोजपुरी फिल्म 'चिंटू की दुल्हनिया' कॉमेडी-हॉरर है, जिसकी पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गई है। देसी धुन म्यूजिक पर इसका ट्रेलर जल्द रिलीज की जाएगा।फिल्म चिंटू की दुल्हनियां के मुख्य कलाकार प्रदीप पांडेय चिंटू ,यामिनी सिंह ,शिल्पी राघवानी,प्रमोद माउथो,राम सूजन सिंह ,रश्मि शर्मा ,पुष्पेंद्र कुमार ,सोनिया मिश्रा ,नेहा सिंह ,कृष्णा कुमार सोनी ,महेश आचर्य ,मनोज दिवेदी ,पूर्वी ,अमन सिंह चौहान ,नन्द किशोर ,अभय झा,मेहनाज़ श्रॉफ ,देव सिंह ,सिप्पी भट्ट ,अंकित चौहान ,विशाल सिंह ,रॉकी ,मोहित कनोजिया आदि है।'चिंटू की दुल्हनिया' के निर्माता मुकेश जवाहिर चौहान ,निर्देशक चंदन सिंह ,लेखक वीरू ठाकुर ,छायांकन समीर सय्यद ,एक्शन दिलीप यादव ,डांस कानू मुखर्जी ,रामदेवन और संगीत राजेश प्रसाद ने तैयार किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^