प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे 12 राज्य: शाही
09-Jul-2024 07:12 PM 8931
लखनऊ, 9 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राकृतिक खेती व कृषि विज्ञान पर 19 जुलाई को आयोजित क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम में 12 राज्यों के लगभग 500 प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे। यूपी की मेजबानी में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्र, राज्य सरकारों व केंद्रशासित प्रदेशों के अधिकारी, 15 कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति व डीन, 180 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले अग्रणी किसानों की भी सहभागिता रहेगी। यहां प्राकृतिक खेती के स्टॉल रहेंगे। वैज्ञानिक-कृषि संवाद भी होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^