आ रहा पावरफुल गेमिंग iQoo Z5 5G स्मार्टफोन, 27 सितंबर को होगा लॉन्च
21-Sep-2021 12:31 PM 5724
वीवो का सब्सिडियरी ब्रैंड iQoo (आईक्यू) भारतीय बाजार में अपना नया 5जी फोन लाने जा रहा है। iQoo Z5 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 27 सितंबर को की जाएगी। इस बात का ऐलान कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दिया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलने जा रहे हैं। आइए फोन की ज्यादा डीटेल्स जानते हैं। क्या होगी भारत में कीमत भारत में इस फोन की बिक्री Amazon इंडिया के जरिए की जाएगी। iQoo Z5 5G की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला गेमिंग डिवाइस होगा। चीन की माइक्रोब्लॉगिं वेबसाइट Weibo पर स्मार्टफोन के कुछ रेंडर भी शेयर किए गए हैं। पोस्ट में स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, व्हाइट और पर्पल / ब्लू ग्रेडिएंट में दिखाया गया है। launched..///..powerful-gaming-iqoo-z5-5g-smartphone-coming-will-be-launched-on-september-27-318637
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^