पोर्टल को श्रमिकों व उद्योगों के अनुकूल बनाया जायेगा:मांडविया
06-Nov-2024 09:03 PM 7930
नयी दिल्ली 06 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि श्रम सुविधा और समाधान पोर्टल को श्रमिकों तथा उद्योगों के अनुकूल बनाया जायेगा। श्री मांडविया ने यहां श्रम सुविधा एवं समाधान पोर्टल के पुनरुद्धार पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पुनरुद्धार का उद्देश्य इन प्लेटफॉर्म को अधिक कुशल, अनुकूल तथा नियोक्ताओं और श्रमिकों दोनों के लिए लाभकारी बनाना है। उन्होंने कहा कि श्रम सुविधा और समाधान पोर्टलों का पुनरुद्धार दक्षता, प्रभावशीलता और उपयोग में सरलता पर केंद्रित है। प्रौद्योगिकी और तकनीकी सुविधाओं को उन्नत करके, हम देश भर में प्रतिष्ठानों के लिए अधिक सुव्यवस्थित अनुपालन प्रक्रिया की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह सुधार श्रमिकों के लिए बेहतर सेवा वितरण और सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^