पूर्वी केन्या में नदी में गिरी बस, 18 की मौत
04-Dec-2021 11:44 PM 1928
नैरोबी 04 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) पूर्वी केन्या के कितुई प्रांत में शनिवार को एक बस के नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी। मविंगी ईस्ट सब-काउंटी के पुलिस कमांडर जोसेफ याकान ने बताया कि पूर्वाहन 11 बजे घटित हुई इस घटना के समय बस में 30 लोग सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित मविंगी कैथोलिक चर्च के बैंड पार्टी के सदस्य थे और हादसे के समय अपने सहयोगी की शादी के लिए मिंगी टाउन से नुउ क्षेत्र की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस चालक ने बाढ़ वाले पुल से वाहन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव ने बस को नदी में बहा दिया। उन्होंने कहा, "नदी से 18 लोगों के शव बरामद हुए हैं। हम हादसे की वजहों की जांच कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^