पूर्वी इराक में आईएस के चार आतंकवादी मारे गए
27-Aug-2022 07:29 PM 4798
बगदाद, 27 अगस्त (संवाददाता) इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में शनिवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी इराक के संयुक्त अभियान कमान के मीडिया दफ्तर ने दी। मीडिया कार्यालय ने बताया कि आईएस के आतंकवादी दियाला में हिमरीन झील से निगरानी कैमरों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे। ये कैमरों को सुरक्षा बलों द्वारा हिमरीन पर्वतीय इलाके में अपने मार्गों पर आईएस आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए हैं। इसी दौरान, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाया और इसके बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^