पूर्वी अफगानिस्तान में भूस्खलन से चार लोगों की मौत
27-Apr-2024 09:46 PM 4609
काबुल, 27 अप्रैल (संवाददाता) पूर्वी अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में भूस्खलन के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल मतीन कानी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन राजधानी काबुल को पूर्वी प्रांतों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर दारुंटा क्षेत्र में हुआ। गौरतलब है कि अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार से बारिश और बर्फबारी हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^