पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पेंशन लेने से किया इन्कार
17-Mar-2022 07:44 PM 3319
लंबी,17 मार्च (AGENCY) पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एवं देश के उम्रदराज दिग्गज नेताओं में शुमार प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व विधायक को मिलने वाली पेंशन लेने से इन्कार करते हुये उस धनराशि को लोक हित में इस्तेमाल करने का आग्रह करने का फैसला लिया है। श्री बादल ने आज लिखित में राज्य सरकार को भेजे एक पत्र में कहा कि पूर्व विधायक के ताैर पर मिलने वाली कोई भी पेंशन वह नहीं लेंगे और पेंशन की राशि लोगों के लिये इस्तेमाल की जाये। श्री बादल लंबी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में थे। इस बार उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां से हार का सामना करना पड़ा। वह पांच बार जीतकर मुख्यमंत्री रहे। गाैरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐसी आंधी चली कि उसमें बड़े-बड़े दिग्गज उड़ गये। राज्य की 117 सीटों में 92 सीटों पर आप के उम्मीदवार जीते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^