पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने राज्यपाल सिंह से की मुलाकात
11-Jun-2022 11:57 PM 8587
नैनीताल, 11 जून (AGENCY) उत्तराखंड के दौरे पर आये भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं क्रिकेटर कपिल देव ने शनिवार को नैनीताल राजभवन में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर कपिल देव ने देवभूमि उत्तराखंड की दिल खोलकर प्रशंसा की। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि देवभूमि पर्यटकों एवं सैलानियों के लिए स्वर्ग है। यहां शीतल और विशुद्ध आबोहवा के साथ हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियाँ हैं। ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने यहाँ दिल खोलकर अनुपम छटा बिखेरी है। उन्होंने आगे कहा कि नैनीताल बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जिसकी खूबसूरती का जितना भी बखान किया जाए वह कम है। महामहिम ने कपिल देव से पुनः देवभूमि आने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^