पूर्व भारतीय फुटबॉलर परिमल डे का निधन
01-Feb-2023 03:26 PM 6530
कोलकाता/नयी दिल्ली, 01 फरवरी (संवाददाता) पूर्व भारतीय फुटबॉलर परिमल डे का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। परिमल का जन्म चार मई 1941 को हुआ था। उन्होंने पांच मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोरिया के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उनके एकमात्र अंतरराष्ट्रीय गोल की बदौलत भारत ने 1966 मरडेका कप में तीसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने क्लब स्तर पर ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए 84 गोल दागे। परिमल ने अपने सुसज्जित करियर में कलकत्ता फुटबॉल लीग और आईएफए शील्ड तीन-तीन बार जीते थे। इसके अलावा वह डूरंड कप (दो बार) और रोवर्स कप (तीन बार) जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^