पूर्णियां में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, छह घायल
31-Mar-2023 11:47 PM 7024
पूर्णियां 31 मार्च (संवाददाता) बिहार में पूर्णियां जिले के रौटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात ट्रक से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तेज रफ्तार ट्रक पुलिस से बचने के लिए रौटा थाना क्षेत्र के बरबट्टा से बायसी की ओर जा रही था। इसी क्रम में मोजाबाड़ी के समीप ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के मोनी टोला गांव निवासी हाफिज मो.शब्बीर तथा बैसा थाना क्षेत्र के हरिया गांव निवासी हाफिज मो.रूबेद के रूप में की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^