पूनियां के चंडीगढ़ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
14-Oct-2024 08:16 PM 1901
चंडीगढ़/जयपुर 14 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रभारी एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के हीरो डा सतीश पूनियां के सोमवार को हरियाणा पहुंचने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गुरुवार को हरियाणा में नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा और सोमवार को डा पूनियां जब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग भी मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डा पूनियां को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री चुग डा पूनियां के आगे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे और कार्यकर्ता डा पूनियां का स्वागत कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^