पोक्सो मामला:येदियुरप्पा ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया
15-Jun-2024 10:50 PM 3459
बेंगलुरु, 15 जून (संवाददाता) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचकर पोक्सो मामले में अपने मुकदमे को लेकर व्याप्त भ्रम की निंदा की और साथ ही उन्होंने न्याय व्यवस्था में अपना विश्वास जताया। श्री येदियुरप्पा ने शनिवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,“मैं एक पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के लिए दिल्ली गया था और मुझे पहले ही सूचित कर दिया गया था कि मैं इस महीने की 17 तारीख को सुनवाई में शामिल होऊंगा। उच्च न्यायालय ने भी निषेधाज्ञा जारी कर दी है। मैं सोमवार को सुनवाई में उपस्थित रहूंगा। इस स्थिति ने अनावश्यक भ्रम पैदा कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^