प्लॉट देने के बहाने फॉर्म भरवा रहे काँग्रेस के कार्यकर्ता: भाजपा
02-Oct-2024 08:06 PM 3286
चंडीगढ़, 02 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानूनी प्रकोष्ठ ने काँग्रेस के कार्यकर्ताओं पर प्लॉट और मकान देने की गारंटी देकर लोगों से फॉर्म भरवाने और उनका विवरण लेने का आरोप लगाया है और इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत की है। पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजीव मल्होत्रा ने यहाँ जारी बयान में कहा कि काँग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर 100 गज के प्लॉट और दो कमरों के मकान की झूठी गारंटी देकर फॉर्म भरवा रहे हैं और लोगों को झांसे में लेकर उनकी फैमिली आईडी, आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी लिए जा रहे हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^